फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint of gang rape sent to Chief Minister

मुख्यमंत्री को भेजी सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत

Tue, 06 Oct 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint of gang rape sent to Chief Minister
मेरठ। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को स्कूल जाते समय जबरन कार में खींचकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया था। जिस पर आरोपी पक्ष के परिजनों ने एक युवक से निकाह कराते हुए मामले को रफा दफा करा दिया। बाद में युवती के साथ मारपीट की जा रही है। युवती ने सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से इसकी शिकायत सीएम को भेजी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि फरवरी 2020 में वह अपने स्कूल जा रही थी, इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में खींचकर पल्हैड़ा थाना पल्ल्वपुरम ले गए। जहां पर तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके एक सप्ताह के बाद आरोपी पक्ष के परिजनों ने माफी मांगते हुए एक युवक से निकाह करा दिया। निकाह के बाद से ही तीनों युवक एक साथ पति के रूप मे रहने का दबाव बना रहे हैं। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इस पर युवती अपने परिजनों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची और मामला दर्ज करवाने के लिए शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed