फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged with the SDM against the opening of a door onto the street and the operation of a restaurant.

Meerut News: गली में दरवाजा खोलने और रेस्टोरेंट संचालन के विरोध में एसडीएम से शिकायत

Fri, 19 Jun 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the SDM against the opening of a door onto the street and the operation of a restaurant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा हर्रा के वार्ड छह के निवासियों ने गली में अवैध तरीके से दरवाजा खोलने और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने की योजना का विरोध करते हुए एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता प्रदीप, अमरदीप और अरविंद ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सरधना-बिनौली मार्ग से जुड़ी एक गली में उनके मकान स्थित हैं। आरोप है कि मुख्य सड़क पर स्थित मकान के स्वामी विकास को पूर्व में आपसी सहमति से केवल एक अस्थायी दरवाजा लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब वह गली की ओर तीन नए दरवाजे खोलने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति गली के भीतर रेस्टोरेंट संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इससे संकरी गली में बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। रेस्टोरेंट खुलने से अनावश्यक भीड़ बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ईओ नगर पंचायत हर्रा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed