फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged at police station to remove illegal tempo stand

Meerut News: अवैध टेंपो स्टैंड हटवाने के लिए थाने में दी शिकायत

Thu, 11 Dec 2025 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged at police station to remove illegal tempo stand
सरधना। लोकप्रिय रोड पर कैथोलिक कब्रिस्तान के सामने अवैध रूप से बनाया गया टेम्पो स्टैंड। ​शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महाराणा प्रताप नगर, लोकप्रिय कॉलेज रोड और देवी मंदिर क्षेत्र के निवासियों ने अवैध टेंपो संचालन से परेशान होकर बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर अवैध डग्गामार टेंपो खड़े होने और सवारियां भरने से रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार लोकप्रिय रोड के मुख्य गेट से लेकर देवी मंदिर के किनारे तक टेंपो चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़े करते हैं। पिछले कुछ महीनों में इस कारण कई बार विवाद भी हो चुका है। लोगों का आरोप है कि लगभग आधे किलोमीटर के दायरे में टेंपो खड़े रहते हैं। इससे न केवल जाम की समस्या रहती है बल्कि आपसी झगड़े और गाली-गलौज की घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कुछ टेंपो चालक नशे की हालत में रहते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनका कहना है कि कई टेंपो अवैध रूप से चल रहे हैं और उनका मेंटेनेंस भी सही नहीं है। निवासियों का दावा है कि वर्षों से चल रहे इस अवैध संचालन को रोकने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा अवैध टेंपो संचालन पर रोक लगाने के निर्देश होने के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। शिकायत दर्ज कराने वालों में पूर्व वार्ड सदस्य अंकुर गुप्ता, उषा सक्सेना, संजीव कुमार, अशोक कुमार, गीता देवी, पिंकी देवी, विकास, विशु, मोहित ठाकुर, विकास सोम, डॉ. रणवीर सिंह, प्रतीक सिंह, विक्रांत शर्मा, चेतन सक्सेना, विशा, सोनू, मनीष, श्रवन, भूषण, प्रशांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed