फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged against the Principal with the Regional Higher Education Officer.

Meerut News: प्राचार्य के खिलाफ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से शिकायत

Sat, 01 Aug 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against the Principal with the Regional Higher Education Officer.
माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा के प्राचार्य के अयोग्य कार्यवाहक होने पर छात्र नेता द्वारा उच्च शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई और मामले की जांच करने की मांग की गई।
विज्ञापन

चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज में बतौर कार्यवाहक प्राचार्य देवोत्तम त्यागी व्यवस्था संभाले हुए हैं। शनिवार को छात्र नेता शॉन मोहम्मद ने शिकायत पत्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला और उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ मंडल को दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि माछरा डिग्री कॉलेज के वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य यूजीसी एवं विश्वविद्यालय के तय नियमों की पूरी तरह से अवहेलना करके नियुक्त किए गए हैं, क्योंकि वह न तो नेट उत्तीर्ण हैं और न ही पीएचडी उपाधि धारक हैं। इस मामले की निष्पक्षता पूर्ण तरीके से जांच कराकर योग्य आचार्य को प्राचार्य नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य देवोत्तम त्यागी का कहना है कि कॉलेज के समस्त आचार्याें और प्रबंध समिति द्वारा उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य के पद नियुक्त किया गया था। यदि कोई आचार्य उनकी नियुक्ति से असहमत है तो प्रबंध समिति को अपनी शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed