फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complaint against doctor

डॉक्टर के खिलाफ महिला आयोग में भी शिकायत

Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
complaint against doctor
डॉक्टर के खिलाफ महिला आयोग में भी शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। डॉक्टर मलय शर्मा और भाजपा नेता गगन सोम के खिलाफ शनिवार को महिला आयोग में भी महिला कर्मचारी ने शिकायत कर दी है। वहीं, सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता समेत अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। इसको लेकर डॉक्टर ने हंगामा भी किया।
अस्पताल की महिला कर्मचारी ने डॉक्टर मलय शर्मा और भाजपा नेता गगन सोम (अस्पताल मैनेजर) पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के सिविल लाइन थाने में 161 के बयान दर्ज हो चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसको और उसके बेटे को जान का खतरा बना हुआ है। शनिवार को भी डॉक्टर ने हंगामा किया। सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल में जांच करके लौट आई।
विज्ञापन

डॉक्टर और भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। जिस पर पीड़िता ने शनिवार को महिला आयोग में इसकी शिकायत कर दी है। पीड़िता का कहना कि डॉक्टर मलय शर्मा दो साल से अश्लील हरकत करते आ रहे हैं। वह लगातार अस्पताल में ड्यूटी पर आ रही है। उसको खतरा बना हुआ है। पुलिस ने अभी तक उसकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed