फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communicable Disease Control Awareness Campaign Launched

Meerut News: संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान शुरू

Thu, 02 Apr 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Control Awareness Campaign Launched
मेरठ। पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ उप्र महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल सभी लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र से प्रारंभ होकर कचहरी गेट अंबेडकर चौराहा, डीएम आवास, सर्किट हाउस तिराहा, डीआईजी कार्यालय एवं सर्किट हाउस होते हुए वापस स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और उनके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन, डॉ. अंकुर त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. इमरान, डॉ. अल्ताफ सहित पशुपालन विभाग, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed