फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension, two men molested a woman by enter her house in Meerut

मेरठ:  महिला से घर में घुसकर चाचा-भतीजे ने की छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव 

Sun, 17 Mar 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
communal tension, two men molested a woman by enter her house in Meerut
देहली गेट थाने में मौजूद दोनों समुदाय के लोग

मेरठ के अतिसंवेदनशील सराय लाल दास एरिया में शनिवार को दूसरे समुदाय के चाचा-भतीजे ने एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। इस घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। वहीं, व्यापारी नेताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर देहली गेट थाने में हंगामा किया। 

विज्ञापन


एसओ देहली गेट रवेंद्र सिंह के मुताबिक एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि तभी राशिद नाम का युवक नशे की हालत में वहां पर पहुंचा। आरोप है कि राशिद ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला शोर मचाते हुए घर में जा घुसी। राशिद ने फोन कर अपने भतीजे अकरम को बुला लिया। चाचा भतीजे महिला के घर में घुस गए। दोनों छेड़खानी करने लगे। 
विज्ञापन


आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ने लगा। सूचना पर देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी चाचा-भतीजे मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका हंगामा 
सराय लाल दास मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। छेड़छाड़ को लेकर पहले भी यहां हंगामा हो चुका है। कई दिन पुलिस फोर्स तैनात रहा। व्यापारियों का कहना है कि यहां अक्सर छेड़छाड़ की घटना होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस सख्त कदम नहीं उठाती। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

व्यापारियों ने थाना घेरा 
महिला से छेड़खानी की जानकारी लगने पर व्यापारी नेता विजय आनंद अग्रवाल दर्जनों व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद देहली गेट थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। व्यापारियों ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed