युवती से छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव, संवेदनशील है भूमिया पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिया पुल पर बृहस्पतिवार रात ऑटो चालक द्वारा महिला और युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। मंदिर के पुजारी और लोगों ने आरोपी ऑटो चालक की पिटाई कर दी। दोनों समुदाय के लोगों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने पर मामला गरमा गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार इत्तफाक नगर, लिसाड़ी गेट निवासी अहमद ऑटो चलाता है। जो बृहस्पतिवार रात भूमिया पुल पर भूमिया माता मंदिर के पास ऑटो लेकर खड़ा था। इस बीच ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक महिला और युवती वहां पहुंचीं। आरोप है कि चालक ने दोनों को आवाज लगाकर ऑटो में बैठने के लिए कहा। युवती ने इससे इंकार किया तो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर उस पर भी भद्दे कमेंट्स कर दिए। युवती और महिला के शोर मचाने पर पास ही पान की दुकान चलाने वाले राम सिंह ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो ऑटो चालक ने उसे मारने के लिए लोहे की रॉड उठा ली। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान मंदिर के सामने पुजारी और अन्य लोग जमा हो गए तो दूसरे समुदाय के लोग ऑटो चालक के पक्ष में उतर आए। कंट्रोल रूम की सूचना पर लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के अलावा यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। लिसाड़ी गेट पुलिस आरोपी चालक अहमद को थाने ले गई। रामसिंह ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
संवेदनशील है भूमिया पुल
भूमिया पुल शहर का अतिसंवेदनशील इलाका है। जहां दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने रहते है। वर्ष 2009 में सांप्रदायिक हिंसा हो चुकी है। कई बार सांप्रदायिक टकराव और तनाव हो चुका है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/