फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension in saharanpur after a man died from beating

सहारनपुर: पिटाई में दूसरे समुदाय के युवक की मौत, घंटों हंगामा, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 08 Mar 2019 06:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
communal tension in saharanpur after a man died from beating
saharanpur news

यूपी के सहारनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय के लोगों में गुरुवार रात मारपीट हुई, जिसमें घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। घटना की वजह से कस्बा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय निवासी शोएब (23 वर्ष) पुत्र इस्लाम और मनोज, सारंग, अमन, बोबी में किसी बात को लेकर गुरुवार रात मारपीट हो गई थी। झगड़े में दोनों ओर से लाठी, डंडो और सरियों का प्रयोग हुआ। जिसमें शोएब समेत कई लोग घायल हो गए थे। रात में घायल शोएब की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शोएब का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सिटी मुकेश मिश्रा, सीओ एलआईयू सुधीर तोमर, सीओ रामपुर यतेंद्र नागर, एसडीएम दीप्ति देव यादव मौके पर पहुंच गए। 

पीएसी को भी क्षेत्र में तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में शोएब के भाई शाहिद ने आरोपी मनोज, सांरग, अमन और बोबी के खिलाफ हत्या के आरोप में रामपुर मनिहारान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

रात में करा दिया गया था फैसला 
बृहस्पतिवार रात को हुए झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, सरिया चले। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए थे। रात में ही दोनों पक्षों की ओर से पंचायत की गई और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। समझौतानामा लिखकर थाना में भी दे दिया गया था। लेकिन शोएब को लगी चोट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर जिला अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

क्षेत्र में तनाव की स्थिति पुलिस तैनात 
मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मोहल्ला सराय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी तनाव की स्थिति है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार अफवाह न फैलाए जाने एवं शांति बनाए रखने की अपील की है।

उधर, बसपा नेता फजलुर्रहमान के अलावा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, आबिद हसन सहित अन्य राजनीतिक लोग भी थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed