फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal tension in Muzaffarnagar, police at the scene of several police stations

मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव, कई थानों की पुलिस मौके पर, फायरिंग, पथराव

Mon, 27 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
 Communal tension in Muzaffarnagar, police at the scene of several police stations
एक मकान में आरोपी की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खादरवाला में दो युवकों की बाइकों के टकराने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। बवाल की सूचना बाजार की दुकानें बंद हो गईं। एसटी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नाजुक हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।       

विज्ञापन


शहर कोतवाली के खादरवाला इलाके में शुक्रवार शाम दूसरे सुमदाय का युवक बाइक से रात करीब नौ बजे खादरवाला से गुजर रहा था। दूसरी ओर से बाइक पर आए दलित युवक की बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन


पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। शोर-शराबा होने पर दोनों समुदाय की भीड़ आमने-सामने आ गई। एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घरों की छतों से हवाई फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर दोनों समुदाय के बीच तनाव व्याप्त हो गया। बवाल की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह तीनों थानों का फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा। बवाल होने की सूचना से आसपास की दुकानों के शटर गिरते चले गए और लोग अपने घरों में दुबक गए।

संघर्ष में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के घरों में दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया। संघर्ष में आधा दर्जन युवक लहूलुहान हो गए।

कुछ को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है, जबकि कुछ ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। अफसरों ने मौके पर ऐहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

घटना के समय शिवचौक पर चल रही थी आरती 

 Communal tension in Muzaffarnagar, police at the scene of several police stations
महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खादरवाला में बवाल के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और शहर में दहशत पसर गई। चंद मिनटों में बाजार में सन्नाटा छा गया। दुकानों के शटर एकाएक गिर गए। चुनावी माहौल होने के कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जिस समय वारदात हुई, शिवचौक पर महाआरती चल रही थी। ऐहतियातन आरती स्थल शिवचौक के आसपास पुलिस फोर्स बढ़ाया गया। 

शहर का खालापार और खादरवाला इलाका मिश्रित आबादी होने की वजह से अति संवेदनशील की श्रेणी में शुमार है। शहर की फिजा जब भी खराब होती है, तो सबसे ज्यादा तनाव यहीं होता है। शनिवार देर रात युवक की बाइक टकराने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को खदेड़ा। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इसी दौरान शहर का माहौल बिगड़ने की अफवाह से क्षेत्र में दहशत पसर गई। लोग घरों में दुबक गए। चंद मिनटों में बाजान सुनसान हो गए। स्थिति को देखकर कारोबारियों ने खुद ही दुकानों के शटर गिरा दिए। घायल हुए लोग प्राइवेट अस्पताल में भी गए। इस वजह से घायलों की सही जानकारी भी पुलिस को नहीं मिल सकी।

स समय खादरवाला में वारदात हुई, शिवचौक पर महाआरती चल रही थी। अफवाह की आशंका के चलते शिवचौक पर फोर्स की तादाद बढ़ाई गई। पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर ही कैंप किए हुए हैं। पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलानों वालों से सावधान रहने की अपील की गई है। चुनावी समर के कारण अधिकतर फोर्स जनपद से बाहर है। देहात के थानों से भी फोर्स को बुलाया गया है। देर रात तक घटनाक्रम को लेकर थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

घरों से बाहर निकल आई भीड़

 Communal tension in Muzaffarnagar, police at the scene of several police stations
पुलिस से भिड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस खादरवाला क्षेत्र में फसाद करने वालों पर लाठियां फटकारती रही। उधर, अफवाहों के चलते खालापार के लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस फोर्स ने खालापार में भी मार्च कर भीड़ को तितर-बितर किया, तब जाकर माहौल सामान्य नजर आया। खालापार निवासी साबिर ने बताया कि खादरवाला संघर्ष के बाद वह रास्ते से गुजर रहा था। कुछ युवकों ने उसकी बेवजह पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed