फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commonwealth 2022: Meerut daughterPriyanka Goswami won silver medal for the country in walkrace

Commonwealth games: मेरठ की बेटी ने देश को दिलाया एक और पदक, पैदल चाल में प्रियंका ने झटका रजत

Sat, 06 Aug 2022 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Aug 2022 04:01 PM IST
सार

मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में देश और जिले का नाम ऊंंचा किया है। प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है। बेटी के पदक जीतने पर जिले में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Commonwealth 2022: Meerut daughterPriyanka Goswami won silver medal for the country in walkrace
एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की बेटी ने देश को एक और पदक दिलाया है। एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने वॉक रेस में रजत पदक हासिल किया है। बेटी के पदक जीतने की खबर लगते ही परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने दमदार खेल दिखाया था। भले ही इस प्रतियोगिता में उन्हें पदक न मिला हो, लेकिन दुनिया ने उनका लोहा माना। सोने की उम्मीद से बर्मिंघम में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंची प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन


पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी के पदक जीतने के बाद परिजनाें ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं उनके घर पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। उनकी जीत की खुशी में परिजनों और रिशतेदारों ने उनके आवास पर पहंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बैग की चाहत ने प्रियंका गोस्वामी को पहुंचाया बर्मिंघम, पैदल चाल में देश को दिलाया पदक

Commonwealth 2022: Meerut daughterPriyanka Goswami won silver medal for the country in walkrace
एथलीट प्रियंका गोस्वामी के माता पिता - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियों ने बर्मिंघम में जमाई धाक
मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी कुश्ती खिलाडी दिव्या काकरान के बाद मेरठ निवासी प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक झटक लिया है।

प्रियंका ने 10 किमी. पैदल चाल में 43:38:83 मिनट के साथ यह सफलता हासिल की है। जबकि 42:34:30 मिनट के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोतांग ने स्वर्ण व केन्या की एमिली ने 43:50:86 मिनट के साथ कांस्य पदक झटका है। इस सफलता के बाद पिता मदनपाल गोस्वामी की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजन बोले बेटी ने परिवार का नाम विदेश में रोशन किया।  

प्रियंका की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

 प्रियंका की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी राष्ट्रीय पैदल चाल चैपिंयन प्रियंका गोस्वामी को रजत पदक जीतने पर बधाई। इस पदक को प्राप्त करने के साथ वह अनेक युवाओं को इस खेल को और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रति प्रेरित करेंगी। उम्मीद है कि प्रियंका नई ऊंचाईयों को छूते हुए भविष्य में सफलता हासिल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed