फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner and DIG heard the problems in Samadhan Diwas

Meerut News: समाधान दिवस में कमिश्नर और डीआईजी ने सुनी समस्याएं

Sun, 05 Jan 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and DIG heard the problems in Samadhan Diwas
सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनती कमिश्नर व डीआईजी। संवाद
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जन समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में इनका गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य की 93 शिकायतें प्राप्त की गई। इसमें पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने अधिकारियों को तय समय में शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी कार्यालयों में बैठकर भी लोगों की समस्याएं सुनकर समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों का समय पर शत-प्रतिशत निस्तारण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विभाग से जुड़ी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त अमित कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, प्रतीक्षा सिंह, एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल व तहसीलदार अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed