{"_id":"5a79f7064f1c1b93268b8b71","slug":"commisoner-kaa-aadesh-avaidh-mandap-honge-dwast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर का आदेश, अनधिकृत रूप से बने अवैध मंडप होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर का आदेश, अनधिकृत रूप से बने अवैध मंडप होंगे ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों के कारण जाम से जूझ रहे शहर को इस समस्या से निजात दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। आयुक्त डा. प्रभात ने इस बाबत मंगलवार को पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एमडीए वीसी को निर्देश दिए कि अनधिकृत बने विवाह मंडपों की फाइल निकाली जाए। उनका ध्वस्तीकरण होगा।
दरअसल बैंड, बाजा, बारात के आगे ट्रैफिक सिस्टम दम तोड़ता दिख रहा है। सड़कों पर चढ़त और मंडपों के बाहर वाहनों की आड़ी तिरछी पार्किंग ने यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया। शहर में करीब 450 विवाह मंडप हैं तो इनमें करीब 225 ही पंजीकृत हैं। आयुक्त ने पहले निर्देश दिए थे कि मंडप संचालक व्यवस्था सही करें। ऐसा नहीं हो पाया। नतीजा, आतिशबाजी, चढ़त, सब सड़क पर चल रहा है और मंडपों के बाहर जाम के हालात बन रहे हैं।
मंगलवार को आयुक्त ने मजिस्ट्रेट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी। कहा कि मंडपों के बाहर व्यवस्था सुधारें। इसके अलावा एमडीए वीसी साहब सिंह को निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं जो विवाह मंडप बने हैं उन पर एक्शन हो। सबसे पहले उन मंडपों की फाइलें निकाली जाए, जिनकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
रात में एक बजे तक ट्रैफिक की ड्यूटी
मेरठ। शहर और हाइवे पर 15 स्थानों पर रात में एक बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अवैध तरीके से पार्किंग पर पुलिस कार्रवाई करेगी। रांग साइड चलने वाले वाहनों के भी चालान काटने के निर्देश दिए हैं।