फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commander summoned toll contractor in Cantt Board meeting reprimanded fiercely many proposals passed

मेरठ: कमांडर ने कैंट बोर्ड की बैठक में टोल ठेकेदार को किया तलब, जमकर लगाई फटकार, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Fri, 31 Dec 2021 09:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 31 Dec 2021 09:53 PM IST
सार

सीईओ नवेन्द्र नाथ ने टोल टैक्स ठेकेदार पर बकाया दो करोड़ रुपये की धनराशि का प्रस्ताव रखा। साथ ही बताया कि पूर्व की बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव के आधार पर टोल ठेकेदार को धनराशि जमा करने का नोटिस भी दिया गया।

विज्ञापन
Commander summoned toll contractor in Cantt Board meeting reprimanded fiercely many proposals passed
मेरठ कैंट बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोविड काल के दौरान टोल टैक्स की समस्त धनराशि जमा न करने पर शुक्रवार को कैंट बोर्ड अध्यक्ष एवं बिग्रेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने टोल ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही छावनी परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। साथ ही कहा कि वह ठेकेदार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली से कतई खुश नहीं हैं। अब किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं चलेगी। अगर चार दिन के भीतर अनुबंध के तहत निर्धारित धनराशि छावनी परिषद के खाते में जमा नहीं की गई तो टोल ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। बोर्ड में सड़क निर्माण, स्राइन बोर्ड लगाने सहित कई प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई।

विज्ञापन

  
यह चेतावनी शुक्रवार को छावनी परिषद के मीटिंग हॉल में आयोजित बोर्ड की बैठक के दौरान ठेकेदार केपी सिंह को बुलाकर दी। सीईओ नवेन्द्र नाथ ने टोल टैक्स ठेकेदार पर बकाया दो करोड़ रुपये की धनराशि का प्रस्ताव रखा। साथ ही बताया कि पूर्व की बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव के आधार पर टोल ठेकेदार को धनराशि जमा करने का नोटिस भी दिया गया, जिसके बाद ठेकेदार ने केवल 50 लाख जमा कराएं हैं। जिसपर ब्रिगेडियर ने ठेकेदार को सदन में बुलाया। 
विज्ञापन

अनुबंध की शर्तों का पालन करना ही होगा
ठेकेदार केपी सिंह ने 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान शासन के आदेश पर प्रतिबंधित वाहनों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही टोल बेरियरों पर कैंट बोर्ड द्वारा अपने कर्मचारी बैठाकर वाहनों की गिनती कराने की भी बात कही। लेकिन कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अनुबंध की शर्तों का पालन करना ही होगा। साथ ही कहा कि वह उनकी कार्यप्रणाली से कतई खुश नहीं हैं। छावनी परिषद के अधिकारियों की भी लापरवाही उजागर हो रही है। अब तक जो हुआ, वह आगे नहीं होने दूंगा। ठेकेदार कैंट बोर्ड के आदेश का अनुपालन करने की बात कहकर बैठक से चले गए। उधर ब्रिगेडियर ने चार दिन के भीतर इस मामले की जांच के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी को खत्म हो जाएगा टोल का ठेका
छावनी क्षेत्र में 11 स्थानों पर टोल टैक्स का ठेका वैभव ट्रेडर्स कंपनी को दिया गया है। इनका कार्यकाल पांच फरवरी को खत्म होने वाला है। ठेका खत्म होने में लगभग एक माह शेष है, लेकिन अभी तक भी कैंट बोर्ड टोल ठेकेदार से अनुबंध के तहत निर्धारित वसूली नहीं कर पा रहा है।

स्राइन बोर्ड के लिए 30 लाख का बजट पास
छावनी क्षेत्र में जगह-जगह लगाए गए स्राइन बोर्ड के रखरखाव और कुछ स्थानों पर नए स्राइन बोर्ड लगाने के लिए 30 लाख रुपये का बजट पास किया गया। जिसपर शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।

गांधी बाग में बोटिंग के ठेके को हरी झंडी
छावनी क्षेत्र स्थित गांधी बाग में बच्चों के लिए बोटिंग आकर्षण का केंद्र है। नववर्ष पर गांधी बाग घूमने आने वाले बच्चे बोटिंग का आनंद उठा पाएंगे। बोर्ड ने इसको भी स्वीकृति दे दी है।


ये प्रस्ताव हुए पास
1. छावनी क्षेत्र में मेट्रो अस्पताल, कैंट रेलवे स्टेशन, गांधी बाग, कैंट अस्पताल, कांठ का पुल आदि स्थानों पर संचालित वाहन पार्किंग ठेकों को भी स्वीकृति दी गई।
2. छावनी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा डाले गए रेट।
3. छावनी परिषद् के कर्मचारियों का तीन प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता।
4. ई-छावनी पर होगी कम्यूनिटी हॉल की बुकिंग और किराया जमा।
5. तीन पुरानी गाड़ी और अन्य स्क्रेप 15 लाख में बेचा।
6. एलईडी लाइट के लिए खरीदी जाएंगे कंडक्टर।
7. अवैध निर्माण पर मकान नंबर-89 रंजीत पूरी को 320 का नोटिस दिया जाएगा।
8. अतिक्रमण हटाने पर भवन संख्या-173 धर्मपुरी सदर का होगा म्यूटेशन।
9. 69 चौक बाजार व 169 गुरुनानक पूरी रजबन को मिली बिक्री की एनओसी। 

नहीं हुई मनोनीत सदस्य की शपथ
भारत सरकार द्वारा मनोनित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा की शपथ शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। जिसके कारण वह बोर्ड बैठक में भी सम्मलित नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed