फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Comedian Sunil Pal was kidnapped and kept hostage for 24 hours in Meerut.

Meerut News: कॉमेडियन सुनील पाल को अगवा कर मेरठ में 24 घंटे बंधक बनाकर रखा

Mon, 09 Dec 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Comedian Sunil Pal was kidnapped and kept hostage for 24 hours in Meerut.
अपहरणकर्ताओं ने आंख पर पट्टी बांधकर शहर में लाए, ज्वेलर्स से आभूषण खरीदकर उनके बैंक खातों में आठ लाख रुपये फिरौती की रकम डलवाकर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को शो कराने के नाम पर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन फिरौती वसूली। उन्हें आंखों में पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया। फिरौती की रकम शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसके बाद सुनील पाल को छोड़ा गया। मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। सराफ ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दी है। मेरठ एसएसपी ने भी जांच की बात कही है।
कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। आरोप है कि शो कराने वाले पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें कार में लेकर मेरठ आ गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। जिससे वह कुछ देख नहीं पाए। उन्हें किसी घर में रखकर अपहरणकर्ताओं ने दोस्तों को फोन कराकर ऑनलाइन करीब आठ लाख रुपये सुनील पाल के खाते में मंगवाए।
विज्ञापन

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब चार लाख रुपये के और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। दोनों ही जगह सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए। इसके लिए सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड दिए। सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील पाल को मेरठ की सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। अभी तक पुलिस को दो ज्वेलर्स के यहां से ही खरीदारी की जानकारी मिली है। ज्वेलर्स अक्षित सिंघल काे खाता फ्रीज होने और मुंबई पुलिस की कॉल आने पर मामले की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब इस मामले में दो दिसंबर की रात से तीन दिसंबर की रात तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


कॉमेडियन सुनील पाल के साथ घटना की जानकारी मिली है। लेकिन मेरठ पुलिस को सुनील पाल या उनके परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed