फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Color in bandu laddu, semolina mixed in chhena sweet.

Meerut News: बूंदी लड्डू में रंग, छेना मिठाई में मिली सूजी

Fri, 18 Oct 2024 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Color in bandu laddu, semolina mixed in chhena sweet.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही है। ऐसे में अब अक्तूबर माह में 18 खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 12 नमूने अधोमानक और पांच नमूने जांच में असुरक्षित मिले। बूंदी के लड्डू में रंग तो छेना मिठाई में सूजी की मिलावट मिली।
जिले में खाद्य विभाग की टीम अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज रही है। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि कमालपुर निवासी अशरफ से लिए गए मिक्सड दूध, आदमपुर उर्फ रसूलपुर निवासी गौरव कुमार से लिए गए अरहर दाल, नहटौर के मोहल्ला सिलेकन निवासी निजामुद्दीन से लिए गए छेना रसगुल्ला का नमूना जांच में अधोमानक आया। इसके अलावा स्योहारा के मोहल्ला हलवाई निवासी मोहम्मद शारिक से लिए गए छेना मिठाई में सूजी की मिलावट मिली।
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में नवीन जैन के यहां से ली गई फ्रोजन डिजर्ट फ्रूटी व आईसक्रीम राजभोज रबड़ी व फ्रोजन डिजर्ट पाइनएप्पल, कोतवाली देहात के मोहल्ला हिंदू कॉलोनी निवासी लवकेश जैन के यहां से लिया गया मिल्क केक, मोहनलाल हल्दौर निवासी संजीव कुमार के यहां से लिया गया मावा, कोतवाली देहात के गांव इब्राइमपुर खंडसाल निवासी धमेंद्र सिंह के यहां से लिया गया मिक्सड दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। इनमें फैट कम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n आटा, तेल के नमूने भी मिले अधोमानक : इसके अलावा बेगराजपुर निवासी रवि कुमार के यहां से लिए गए पनीर, चांदपुर के मोहल्ला चमन सराय हाउस निवासी हर्ष से लिया गया गेंहू का आटा, चांदपुर की चक्का बाग कॉलोनी निवासी तरुण भाटिया से लिए गए मस्टर्ड ऑयल का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया।

चांदपुर के गांव बीरमपुर निवासी धर्मवीर से लिया गया बूंदी के लड्डू का नमूना जांच में असुरक्षित मिला। वहीं इससे पहले कुट्टू के आटे के चार नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed