{"_id":"6714492f78b84b07b20729a4","slug":"colonel-ck-naidu-trophy-from-today-teams-of-up-and-delhi-will-face-each-other-meerut-news-c-72-1-mrt1058-123164-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : आज से यूपी और दिल्ली की टीम होंगी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : आज से यूपी और दिल्ली की टीम होंगी आमने-सामने
विज्ञापन
- प्रतियोगिता में दोनों टीमें भामाशाह पार्क में खेलेंगी अपना दूसरा मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच रविवार से भामाशाह क्रिकेट मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी। मैच को लेकर शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने भामाशाह मैदान में जमकर अभ्यास किया।
उत्तर प्रदेश की टीम ने हेड कोच विक्रम जीत मलिक के नेतृत्व में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। इस दौरान यूपी की ओर से आदर्श सिंह, रितुराज शर्मा, मानव सिंधु, शोएब, समीर रिजवी, कप्तान आराध्य यादव आदि ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी, प्रशांतवीर, कुणाल, अजय कुमार आदि ने गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। टीम के कप्तान आराध्य यादव ने कहा कि पहले मैच में टीम ने जीत प्राप्त की। टीम का मनोबल काफी मजबूत है। गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फॉर्म में हैं। सभी मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली की टीम ने हेड कोच शंकर सैनी के नेतृत्व में अभ्यास किया। दिल्ली की टीम की बात करें तो पिछला मैच दिल्ली का जम्मू कश्मीर के साथ हुआ, जिसमें मैच ड्रॉ रहा। दिल्ली की टीम ने पहली इनिंग में लीड ली थी, जिसके चलते उन्हें 3 अंक मिले। अब दूसरे मैच में यूपी के सामने टीम की नजरें जीत की ओर होंगी। टीम की ओर से कप्तान व बल्लेबाज हार्दिक शर्मा, आयुष, मयंक, प्रियांश आदि ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। गेंदबाजी में रौनक वघेला, दिविज मेहरा, अखिल चौधरी, अर्पित राणा, प्रियांश आदि ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल का जन्मदिन मनाया गया। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, संजय रस्तोगी, सुभाष चंद्र शर्मा, मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
यूपी टीम : आराध्य यादव (कप्तान), रितुराज, यशोवर्धन, रोहित, काव्य, कुनाल, ऋषभ बंसल, मानव सिंधु, आदर्श सिंह, अजय कुमार, प्रशांतवीर, शोएब, समीर रिजवी
दिल्ली टीम : हार्दिक शर्मा (कप्तान), आयुष, सुजल, अर्पित राणा, प्रियांश, मयंक, कर्ण, कृष, दिविज मेहरा, अनंत, यतीश, प्रतीक, अखिल चौधरी, श्रेयांश, रौनक, अग्रिम, युगल