फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   College peon dies due to car collision, jammed

Meerut News: कार की टक्कर से कॉलेज के चपरासी की मौत, जाम लगाया

Sat, 08 Apr 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
College peon dies due to car collision, jammed
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान इंटर कॉलेज के चपरासी वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों पर लाठी फटकारकर हाईवे खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोटका गांव निवासी वीरपाल पुत्र सुम्मार सिंह शुक्रवार की देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित किसान इंटर कॉलेज से ड्यूटी करके अपने घर साइकिल पर लौट रहा था। हाईवे पार करने के दौरान एक कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे चपरासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि दुर्घटना करने वाले वाहन सवार लोग चपरासी को अपने वाहन में उठाकर ले गए और बुढ़ाना क्षेत्र की सीमा सड़क पर फेंक दिया। हादसे के बाद वाहन का पीछा कर रहे लोग शव को वहां से उठाकर लाए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर कॉलेज के बाहर जाम लगा दिया। आरोप है कि सूचना के बाद भी घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम लगाया हुआ था। रात 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे लोगों को लाठी फटकारकर दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed