फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   College life is a treasure trove of memories and experiences

यादों और अनुभवों का खजाना है कॉलेज जीवन

Tue, 02 Sep 2025 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
College life is a treasure trove of memories and experiences
- सुभारती विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन का शुभारंभ हुआ। फाइन आर्ट्स की छात्रा ने आदिशंकराचार्य द्वारा रचित राजराजेश्वरी स्तोत्र पर आधारित भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने की यात्रा नहीं, बल्कि यादों और अनुभवों का खजाना है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में ग्रुप सिंगिंग, सोलो सिंगिंग व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई। ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता में सुभारती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम प्रथम, सुभारती फाइन आर्ट्स की टीम द्वितीय व सुभारती फिजियोथेरेपी कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 12 प्रतियोगियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। इसमें सुभारती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के आदित्य कुमार ने प्रथम, फाइन आर्ट्स के आकाश द्वितीय और सुभारती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ऋतु प्रेरणा घोष व फाइन आर्ट्स के अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल प्राप्त किया। कॉमिक कैरेक्टर विषय पर आधारित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तरुशी चौहान, प्रियांशु चौहान और अनंत वत्स तथा दिशा सिंघल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. भावना ग्रोवर और डीन ललित कला संकाय डॉ. पिंटू मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed