{"_id":"69f8ab74544d7e29440b5ed9","slug":"college-administration-is-encouraging-students-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107090-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कॉलेज प्रशासन कर रहा छात्रों को प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कॉलेज प्रशासन कर रहा छात्रों को प्रोत्साहित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए छात्राओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से खरखौदा क्षेत्र के कई विद्यालयों में संस्थान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह के नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रम के तहत सोमवार को कॉलेज प्रशासन ने क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज खरखौदा, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज खरखौदा, राजकीय इंटर कॉलेज त्योडी, भोजपुर, गाजियाबाद, मदरसा मौलाना अब्दुल आजाद इंटर कॉलेज त्योडी सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित किया। कॉलेज प्रशासन ने इन कॉलेजों की कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स, क्रीड़ा, ओपन जिम, कल्चरल क्लब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशालाओं आदि एवं सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से भी अवगत कराया। इस कार्य में डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रचना बालियान, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।