फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cold wave effect to people

बफीर्ली हवाओं के आगे धूप बेअसर

Tue, 24 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
cold wave effect to people
मोदीपुरम (मेरठ)।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को दिन में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, लेकिन तेज हवाओं के कारण लोग घरों से कम ही निकले। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन हवाओं के कारण लोग धूप सेंक नहीं पाए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी 48 घंटे तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में दिनोंदिन कमी आ रही है। पिछले एक सप्ताह से ठंड के लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 2.2 डिग्री और रात के तापमान में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते आठ दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 13.0 9.2
17 13.0 9.2
18 14 8.4
19 14.3 5.6
20 15.6 6.8
21 15.6 10.2
22 16 8.1
23 13.8 7.5
मेरठ में एक्यूआई फिर बढ़ा
मेरठ में एक्यूआई 239 से बढ़कर 260 पर पहुंच गया है। जबकि बागपत का 282 से 313 और दिल्ली 322 से 327 पर पहुंच गया है। हवा की गति कम रहने के कारण एक्ूयआई बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। सुबह के समय दो दिन और कोहरा रहेगा। दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 दिसंबर से रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed