फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold broke 13 year record and minimum temperature reached 5.6 degrees in Meerut, chances of rain in West UP

UP: ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, गलन से कांपे लोगों के हाड़, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार

Wed, 03 Jan 2024 09:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jan 2024 09:21 PM IST
सार

Meerut Weather : मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, गलन से लोगों के हाड़ कांप रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वेस्ट यूपी में आठ से 10 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Cold broke 13 year record and minimum temperature reached 5.6 degrees in Meerut, chances of rain in West UP
मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के सीजन में दूसरी बार बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। मेरठ में बढ़ती ठंड ने तीन जनवरी को पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। वेस्ट यूपी में आठ से 10 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। कोहरे और शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से दिनभर ठंड के तेवर सख्त बने रहे। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते वेस्ट यूपी में आठ से 10 जनवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के बाद ही कोहरा और धुंध के साफ होने के आसार हैं। अभी कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल

पिछले 13 साल में तीन जनवरी का तापमान
वर्ष        अधिकतम

2024       13.4
2023       14
2022       22.4
2021       15.7
2020       21.6
2019       17.6
2018      16.2
2017      19.2
2016      20.7
2015      20.9
2014      21.4
2013     20.7
2012    22.9

विज्ञापन

प्रदूषण घटा, एक्यूआई 163
पिछले तीन चार दिन से एनसीआर में प्रदूषण में गिरावट बनी हुई है। एक्यूआई 200 से नीचे चल रहा है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। शहर के भीतर जयभीमनगर में 150, गंगानगर में 122 दिल्ली रोड में 150, पल्लवपुरम में 144, बेगमपुल में 166 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed