फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Cold breaks ten-year record

पश्चिमी यूपी में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल

Fri, 15 Jan 2021 11:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Cold breaks ten-year record
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात दस साल में सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली परंतु बेअसर रही। बुधवार के मुकाबले दिन के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। ठिठुरन बनी रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात में पाला पड़ने से ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष तापमान
2012 - 5.8
2013 - 5.3
2014 - 4.8
2015 - 5.1
2016 - 3.2
2017 - 3.9
2018 - 4.2
2019 - 3.2
2020 - 3.6
2021 - 2.8
नोट- तापमान न्यूनतम में है

यह भी पढ़ें: मेरठ: महापौर पत्नी सहित सपा का दामन थामेंगे पूर्व विधायक योगेश वर्मा, 16 जनवरी को लेंगे सदस्यता 


एक्यूआई में आई गिरावट
एक्यूआई में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को एक्यूआई स्तर 309 दर्ज किया गया था। यह घटकर गुरुवार को 303 रह गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed