फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: CO's follower tried to rape a minor, Hindu organizations and BJP workers created a ruckus at the police station

शर्मनाक! सीओ के फॉलोवर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

Tue, 26 Oct 2021 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 26 Oct 2021 11:16 AM IST
सार

मेरठ में दूसरे समुदाय व सीओ के फॉलोवर पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut News: CO's follower tried to rape a minor, Hindu organizations and BJP workers created a ruckus at the police station
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मवाना कस्बे के एक मोहल्ले में नाबालिग दो लड़कियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी दूसरे समुदाय से है और सीओ का फॉलोवर है। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने नाबालिगों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दो लोगों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी बेटी 11 वर्ष व उसकी सहेली 13 वर्ष घर पर थी। मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी उनके घर में घुस आया और बेटी को कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। दूसरी लड़की डर के मारे छिप गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दरवाजा पीटने पर लड़की ने दरवाजा खोला। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी मोहल्ले के लोगों के सामने भी लड़की को धमकी देता रहा। आरोपी दूसरे समुदाय से है और सीओ का फॉलोवर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी कुछ दिनों से आते-जाते समय उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। आरोपी लड़की को धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो जिंदा नहीं छोडे़गा। जिस कारण लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। थाने में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, सुधा चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, विवेक रस्तोगी, हिंदू जागरण मंच के रजनीश रोहल, अरुण गौतम, सचिन उपाध्याय, सौरभ पोसवाल, विजेंद्र प्रजापति, हेमंत वर्मा, अक्षय, अंकुर सैनी, अर्पित जैन, एडवोकेट विजय शर्मा, गौरव गुर्जर, सूरज गुर्जर, रोहित खटाना, मोहित राजपूत, रजत, गौरव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा

सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों के पिता द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। आरोपी सरकारी कर्मचारी है। इसलिए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed