{"_id":"60808b938ebc3e59274e18a9","slug":"co-launches-flag-march-with-police-force-sardana-news-mrt5354898182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बल के साथ सीओ ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बल के साथ सीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

सरधना/मवाना। पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील और ब्लॉकों में थाना पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। चेतावनी दी कि चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीसरे चरण में 26 अप्रैल को देहात क्षेत्र में मतदान होना है।
सरधना तहसील क्षेत्र में करीब 1500 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। चुनाव कराने के लिए यहां एक प्लाटून पीसएसी भी पहुंच चुकी है। बुधवार को सीओ आरपी शाही, थानाध्यक्ष समर बहादुर, एसएसआई सुभाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मोहल्ला गंज बाजार, बिनौली रोड, तहसील रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। देहात क्षेत्र में सलावा, खेड़ा, कुशावली, रार्धना, अटेरना, कपसाड़, दबथुवा, छुर, मुल्हैड़ा, चकबंदी, कुलंजन, मिलक, टेहरकी में गश्त की गई। सीओ आरपी शाही ने कहा कि चुनाव में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मवाना में सीओ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांव सीना, नासरपुर, जयसिंहपुर, मीवा मटौरा में फ्लैग मार्च निकाला गया। शाम के समय भैंसा व खेडी मनिहार में फ्लैग मार्च किया।
उधर लावड़ क्षेत्र के खरदौनी गांव में इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान और लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल ने चुनाव स्थल का दौरा किया। ग्रामीणों ने शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को शराब का सेवन न करने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना दें।
विज्ञापन
वहीं माछरा के कई गांवों में में किठौर थाना पुलिस ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। लोगों से चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और शराब का सेवन नहीं करने की अपील की। इस दौरान किठौर थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी बिना वजह घर से नही निकले। चुनाव को देखते हुए कोई भी प्रत्याशी मिठाई, शराब आदि का प्रलोभन देता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपराधियों की तलाश में दी दबिश
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव के चलते कई गांवों में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही के नेतृत्व में गांव रामनगर, आलमगिरपुर बढ़ला, खजूरी, सौंदत, इकलारसूलपुर, बली, खजूरी, खानपुर, अगवानपुर, कैलीरामपुर, पूठी, खटकी, ऐंची खुर्द, सिखेड़ा में पुलिस घूमी। इस दौरान सीओ ने कहा कि चुनाव में किसी भी असामाजिक तत्व ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि ग्राम बढ़ला निवासी पपीत चौधरी व चीकू बढ़ला के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिले। वहीं किठौर में एसपी देहात केशव कुमार, सीओ किठौर बृजेश सिंह, थाना प्रभारी अरविंद मोहन के नेतृत्व में गांव राधना, ललियाना, बोन्द्रा, जड़ौदा, असीलपुर, छुछाई, भड़ौली, बहरोड़ा, कायस्थ बड्डा, अमरपुर, हसनपुर कलां में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवाद