{"_id":"64502912197a5bd61500cf16","slug":"cng-cheaper-by-rs-350-prices-rs-8150-per-kg-meerut-news-c-14-1-mrt1005-208177-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएनजी 3.50 रुपये सस्ती, कीमतें 81.50 रुपये प्रति किलोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएनजी 3.50 रुपये सस्ती, कीमतें 81.50 रुपये प्रति किलोग्राम
Tue, 02 May 2023 08:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 08:08 AM IST
सार
गैल गैस लिमिटेड कंपनी ने सीएनजी की कीमते दूसरी बार घटाई हैं। ऐसे में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीएनजी पंप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गेल गैस लिमिटेड कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की है। सीएनजी अब 81.50 रूपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी। अभी तक इसकी कीमत 85 रूपये प्रति किलोग्राम थी। इसके अलावा औद्योगिक और वाणिज्यिक पीएनजी की कीमतों में भी कमी की गई है।
गेल गैस कंपनी के मुख्य प्रबंधक सिल्पी टंडन ने बताया कि कंपनी ने एक माह के भीतर दूसरी बार सीएनजी की कीमतें कम की हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को 6 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई थी। इससे गैस के दाम 91 रूपये से घटकर 85 रूपये प्रति किलोग्राम हो गए थे। कंपनी द्वारा कीमतों में दूसरी बार कमी करने से सीएनजी की कीमत में एक माह के भीतर कुल 9.50 रूपये प्रति किलोग्राम घटी हैं।
औद्योगिक और वाणिज्यिक पीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति मानक घन मीटर की कमी की गई है। अब कीमतें 72 रुपये प्रति मानक घन मीटर हो गई हैं। वहीं 500 घन मीटर तक की गैस लेने वाली वाणिज्यिक इकाइयों के लिए पीएनजी की कीमतें 76 रुपये प्रतिमानक घन मीटर, और 500 प्रतिमानक घन मीटर, से अधिक गैस लेने वाली वाणिज्यिक इकाइयों के लिए 3 रूपये प्रति मानक घनमीटर, की कटौती के साथ कीमत 74 रुपये प्रति मानक घनमीटर हो गई है।
विज्ञापन
कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 171 रुपये सस्ता
पैट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम गैस वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171 रुपये की कमी की है। 2019.50 रुपये वाला सिलेंडर अब 1848 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है।