फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CMO conducted a surprise inspection of the CHC.

Meerut News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

Wed, 01 Jul 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
CMO conducted a surprise inspection of the CHC.
खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते सीएमओ (संवाद)
- आशाओं का मानदेय व लाभार्थियों की राशि समय पर देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामप्रसाद सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने फार्मेसी में दवाओं के रखरखाव का जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली संतान पर पांच हजार रुपये तथा दूसरी संतान पुत्री होने पर छह हजार रुपये की सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय और योजना के लाभार्थियों की सहायता राशि का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed