Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Tweets Ahead of Meerut Ex-Servicemen Meet, Highlights Welfare Measures for 5.19 Lakh Veterans

पूर्व सैनिक मिलन समारोह: रैली से पहले CM योगी का ट्वीट, 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और परिवारों का जताया आभार

Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

मेरठ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिक मिलन समारोह से पहले ट्वीट कर प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया। उन्होंने सैनिक कल्याण की योजनाओं और रोजगार के आंकड़े भी साझा किए।

 

विज्ञापन
CM Yogi Tweets Ahead of Meerut Ex-Servicemen Meet, Highlights Welfare Measures for 5.19 Lakh Veterans
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रदेश के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा पर आयोजित समारोह में प्रदेश के 5 लाख 19 हजार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस सैन्य परिवार की संख्या लगभग 15 से 20 लाख बताते हुए इसे राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक बताया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उत्तर प्रदेश के सैनिकों के राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों और रक्षा क्षेत्र में प्रदेश की भूमिका का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: मेरठ: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हर साल 10 से 12 हजार सैनिक उत्तर प्रदेश से होते हैं सेवानिवृत्त
सीएम योगी ने ट्वीट में कहा कि देश में हर साल लगभग 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं। इनमें 10 हजार से 12 हजार सैनिक उत्तर प्रदेश से होते हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे को लंबे समय तक लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत सैनिकों के सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दे रहा है।


ऑपरेशन सिंदूर और डिफेंस कॉरिडोर का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम का उल्लेख किया। साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने रक्षा उत्पादन और सैन्य क्षमता को लेकर प्रदेश में हो रहे कार्यों को भी सैनिकों के सम्मान और सशक्तीकरण से जोड़ा।

शहीद परिवारों को 50 लाख की सहायता और नौकरी का उल्लेख
सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि शहीद परिवारों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा यूपी पुलिस में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत और ग्रुप बी के पदों पर पूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

सैनिकों के सम्मान को बताया राष्ट्रीय प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि सैनिकों का सम्मान करना, शहीद परिवारों का सहयोग करना और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करना राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह को उन्होंने प्रदेश के सैन्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed