फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CM Yogi Visits Minister Dinesh Khatiks Residence in Ganganagar After Surgery

Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जानने पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि प्रवास

Mon, 04 Aug 2025 09:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Aug 2025 09:13 PM IST
सार

गंगानगर में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पहुंचकर हालचाल जाना। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
Meerut: CM Yogi Visits Minister Dinesh Khatiks Residence in Ganganagar After Surgery
दिनेश खटीक के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार रात करीब 8:35 बजे मेरठ के गंगानगर स्थित राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पहुंचे। उनका हालचाल जानने के लिए यह मुलाकात की गई, क्योंकि कुछ दिन पूर्व मंत्री का ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन


मंत्री का आवास राजेंद्रपुरम में स्थित है। मुख्यमंत्री के आगमन पर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों को आवास के नजदीक जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: सीएम योगी की मेरठ को सौगात, न्यू टाउनशिप की रखी नींव, बोले-नए मेरठ की तस्वीर सामने आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: CM Yogi Visits Minister Dinesh Khatiks Residence in Ganganagar After Surgery
दिनेश खटीक के आवास पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक का कुछ दिन पूर्व ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके आवास पहुंचकर हालचाल जाना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 10 मिनट रुकने के बाद राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास से सर्किट हाउस के लिए चले गए। राज्य मंत्री दिनेश खटीक की बेटी ने योगी आदित्यनाथ को तिलक को तिलक लगाया। बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

मां सरस्वती की मूर्ति देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, अजीत सिंह सहित अन्य मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य मंत्री दिनेश खटीक से मुलाकात के बाद उनके घर से रवाना होकर सर्किट हाउस पहुंचे। सीएम आज रात सर्किट हाउस में रुकेंगे। सर्किट हाउस के गेट पर पुलिसकर्मी  तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed