फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi angry with police officers, Know, the number of encounter till now

सीएम योगी पुलिस अफसरों से नाराज, ये रहा अब तक हुए एनकाउंटर का आंकड़ा

Fri, 27 Apr 2018 12:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, राकेश शर्मा, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, राकेश शर्मा, सहारनपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi angry with police officers, Know, the number of encounter till now
फाइल फोटो

प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम का अब मूल्यांकन होगा। एसएसपी से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी अब थानों की तरफ रुख करेंगे। आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ वह यह भी जानेंगे कि पुलिस कार्रवाई का धरातल पर कितना असर पड़ा है। पीड़ितों को कुछ राहत मिली है या नहीं। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अब प्रदेश भर में आला अधिकारी थानों की दशा और दिशा सुधारने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


योगी सरकार में अपराधियों की फौज पर पुलिस भारी रही है। आंकड़ों के मुताबिक 1500 के करीब मुठभेड़ में साढ़े तीन हजार के करीब बदमाश पकडे़ गए, जबकि पौने चार सौ के करीब बदमाश को गोली का जवाब गोली से देकर घायल किया गया। अब तक 57 के करीब बदमाश पुलिस की गोलियों से छलनी होकर परलोक सिधार गए। बावजूद इसके कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार निशाने पर है। 
विज्ञापन


उन्नाव कांड में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष के हमलों में तेजी आई है। हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर पुलिस की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी को हिदायत दी गई है कि वह ऑफिसों से बाहर आकर धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ाए। थानों, पुलिस चौकियों, राज्यों की सीमाओं और चेकिंग प्वाइंट का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ यह सुनिश्चित करेंगे कि थाने आने वाले हर पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

CM Yogi angry with police officers, Know, the number of encounter till now
फाइल फोटो

सूत्रों के अनुसार आला अधिकारी जनता के बीच पैंठ बढ़ाकर यह भांपने का प्रयास करेंगे कि गांव-गली तक सुरक्षा की भावना में कितना इजाफा हुआ हैं। बाकायदा इसकी गोपनीय रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक ऑफिस को जाएगी। मुख्यमंत्री की नसीहत का कितना असर पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त की बताएगा, मगर आने वाले दिनो में पुलिस अधिकारी थानों की तरफ दौड़ लगाते जरूर नजर आएंगे।  

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी अब थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करे। जन शिकायतों का समयावधि में निस्तारण करने के साथ जनता का विश्वास पाने को सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सही व्यवहार न करने वाले थानदारों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - शरद सचान, पुलिस उप महानिरीक्षक।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed