यूपी: देवबंद में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले-आतंकवादियों को ठोकने के लिए बना रहे हैं एटीएस सेंटर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर देवबंद में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करने के बाद जनसभा स्थल पहुंचकर रैली को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार में आतंकियों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होते थे। हमारी सरकार आतंकियों को ठोकने का काम रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवबंद पहुंचे हैं। उन्होंने एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया। यहां योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पांच साल में सहारनपुर की दर्जनों यात्रा कर चुका हूं। मेरे लिए जैसा लखनऊ वैसा ही सहारनपुर। पहले की सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी, हम आतंकवादियों को ठोकने के लिए ATS का सेंटर बना रहे हैं।
सहारनपुर में 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर के किसानों ने, नौजवानों ने, हस्तशिल्पियों ने अपनी मेहनत से सहारनपुर को पहचान दिलाई है। पहले की सरकारों के लिए सहारनपुर दूर होता था। पांच साल में अखिलेश यादव सहारनपुर एक बार भी नहीं आए होंगे।
एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में आतंकियों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होते थे। हमारी सरकार आतंकियों को ठोकने का काम रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे, लेकिन हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ।
योगी ने कहा कि कैराना सहित प्रदेश में विभिन्न जगहों से व्यापारियों, किसानों, उद्यमियों और नागरिकों का पलायन कराने वाले अब सब्जी और फल के ठेले लगाकर माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बबुआ कहते हैं कि हम भी राम मंदिर बनवाते।
यह भी पढ़ें: यूपी: बीएएमएस की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, मधुबन हॉस्टल के कमरे में अकेली रहती थी मृतक
उन्होंने जनता से पूछा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले राम मंदिर बनवाते। हमने विकास के साथ ही आस्था के कार्यों को भी पूरा कराया। काशी विश्वनाथ में जहां सुंदरीकरण कराया गया वहीं, अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इसी तरह मथुरा में भी कार्य चल रहा है। अब बहू बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, जो रात को भी कहीं भी आ जा सकती हैं।
उन्होंने कहा पूर्व की सरकार में शाम 5:00 बजते ही चौकियों पर ताले लग जाते थे। अपराधियों का भय ऐसा था कि पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने भारी होती थी, लेकिन हमारी सरकार ने अपराधियों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश अब विकास की राह पर तेजी से दोड़ रहा है। वहीं जनता खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रही है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने टेबलेट और समार्टफोन मिलने पर युवाओं को बधाई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा भी पूरी दुनिया में स्मार्ट दिखेगा। हमने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना कराई और और छात्रों की डिग्री पर भी मां शाकुंभरी देवी की फोटो लगेगी, जो पूरी दुनिया में सहारनपुर को अलग पहचान दिलाएगी। पिछली सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 199 करोड की अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। विभिन्न जनपदों में बनाए गए फायर स्टेशनों का भी लोकार्पण किया।
पंडाल में लोगों को बैठने के लिए बिछाई गईं 15 हजार कुर्सियां
कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में करीब 15000 कुर्सियां लोगों के बैठने को लगाई गई है। बता दें कि सिल्वर पैराडाइज के बगल में करीब 19 बीघा जमीन को खाली कराकर वहां पर विशाल पंडाल बनाया गया है।
150 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के साथ ही अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण किया। क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से करीब 150 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।