{"_id":"5ed8a6269b722471644a5547","slug":"cm-yogi-adityanath-talks-to-the-divyang-beneficiaries-of-meerut-asked-you-got-troy-cycle-and-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने मेरठ के दिव्यांग लाभार्थियों से की बातचीत, पूछा- आपको ट्रॉय साइकिल और राशन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने मेरठ के दिव्यांग लाभार्थियों से की बातचीत, पूछा- आपको ट्रॉय साइकिल और राशन मिला
Thu, 04 Jun 2020 01:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:13 PM IST
सार
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मेरठ के लाभार्थियों से की बातचीत
-वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के खाते में गए रुपये
विज्ञापन
lockdown meerut, लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना काल मे संकट झेल रहे पेंशन लाभार्थियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लाभार्थियों से बातचीत की। लॉकडाउन में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पहली बार मेरठ से मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन की मौजूदगी में शामिल लाभार्थियों में नितिन माहेश्वरी से मुख्यमंत्री ने सवाल किया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपको राशन और पेंशन समय पर मिल रही है। वहीं, अन्य एक ओर लाभार्थी से भी मुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए पूछा कि ट्राय साइकिल मिली।
विज्ञापन
इस पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी परेशानी नही आने दी जाएगी। इस मौके पर दिव्यांगजन अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी के खातों में पहुंची राशि
आज वृद्धा, विधवा, दिव्यांग और कुष्ठ रोगियों के खातों में पेंशन की राशि एक क्लिक में पहुंचा दी गयी। इससे जिले में सभी योजनायों में लगभग 30 हज़ार आए अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला है ।
