फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cm yogi aadityanath will be in Baghpat next week Two thousand police personneldeployed in security

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे दो हजार पुलिसकर्मी, प्रशासन ने पुख्ता किए सुरक्षा के इंतजाम

Sun, 09 Sep 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 09 Sep 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi aadityanath will be in Baghpat next week Two thousand police personneldeployed in security
नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में 11 सितंबर को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आएंगे। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सीएम की सुरक्षा में दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जानें कैसें हैं सुरक्षा के इंतजाम :-

विज्ञापन

चाक-चौबंद होगी सीएम की सुरक्षा

बड़ौत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटा रहा। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल, पुलिस कर्मियों की तैनात की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा पुलिस अधिकारी अपने स्थलों पर ड्यूटी करें।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम व केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में एसपी के अलावा पांच एएसपी, 15 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, एक सौ दरोगा, पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल, पीएम, एक हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स की मांग की। पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम से एक दिन पहले ड्यूटी प्वाइंट बता दिए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। मंच के नजदीक किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने जिले में डाला डेरा

Cm yogi aadityanath will be in Baghpat next week Two thousand police personneldeployed in security
सीएम आगमन के लिए हेलिपैड तैयार करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
जनता वैदिक कॉलेज में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 के भूमि पूजन का कार्यक्रम 11 सितंबर को जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर होगा। शनिवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार व एसपी शैलेष कुमार पांडे, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने विभागीय अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।  

वाटर प्रूफ बनाया जा रहा पांडाल
कार्यक्रम को लेकर 130 फुट लंबा व 90  फुट चौड़ा वाटर प्रूफ पांडाल बनाया जा रहा है, टेंट से काफी दूरी पर दो हेलीपैड बनाएं जा रहे हैं और मैदान को साफ-सुथरा बनाने के लिए मजदूर जुटे हैं। कार्यक्रम में आम जनता के आने के लिए बावली रोड स्थित गेट से लोग आएंगे और उनके वाहनों का दूसरे स्थानों पर कार्यक्रम स्थल से दूर रोका जाएगा। वीईपी लोगों के लिए जनता वैदिक कॉलेज के अंदर वाहन लाया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed