फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Visit Meerut: CM Yogi drew the blueprint for 2027 assembly elections on the strength of youth

CM Visit Meerut: युवाओं के बल पर 2027 के विधानसभा चुनाव का खाका खींच गए सीएम योगी, इशारों में कही ये बात

Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम कुलदीप त्यागी, मेरठ
कुलदीप त्यागी, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
सार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे और सरधना विधानसभा के सलावा गांव में बन रहे खेल विवि का निरीक्षण किया। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की खेलों में उपलिब्धयों को सराहा। कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
CM Visit Meerut: CM Yogi drew the blueprint for 2027 assembly elections on the strength of youth
खेल विवि का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगभग एक वर्ष ही बचा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी ही देर में युवाओं की महत्ता बताकर चले गए। मुख्यमंत्री ने इशारों में साफ कर दिया कि युवाओं के बल पर ही 2027 के चुनावी समर में उतरा जाएगा। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की खेलों में उपलिब्धयों की सराहना की और खेल विश्वविद्यालय को 2030 के राष्ट्रमंडल खेल और 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार करने का जिम्मा भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

 

सलावा में बन रहा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भौगोलिक व राजनीतिक दृष्टि से दो जिलों का हिस्सा है। भौगोलिक दृष्टि से मेरठ जनपद में आता है तो राजनीतिक दृष्टि से सरधना विधानसभा का हिस्सा होने के कारण मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। सरधना सीट के चर्चित होने के कारण भी मुख्यमंत्री के आगमन को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही खेल विश्वविद्यालय में कोई जनसभा नहीं हुई लेकिन मीडिया ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं पर फोकस करने का संकेत दे दिया। मुख्यमंत्री ने खेलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलिब्धयों की खुलकर सराहना की। प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में खोले जाने के कारण गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने एक तरह से खेल विश्वविद्यालय को वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने लायक खिलाड़ी तैयार करने का लक्ष्य दिया। गौरतलब है कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को पाने के लिए भारत प्रयासरत है।
 
विज्ञापन

युवाओं को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या
समीक्षा बैठक में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि नया सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षकों व अन्य स्टाफ की स्थायी नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। वर्तमान सत्र तो कृषि विश्वविद्यालय में ही पूरा हो जाएगा लेकिन नया सत्र खेल विश्वविद्यालय के भवन में ही पूरा होना चाहिए। मुख्यमंत्री के युवाओं पर फोकस रखने के राजनीतिक निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।

एसआईआर के बाद बढ़ जाएगी युवाओं की संख्या
वर्तमान में चल रहे एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में युवाओं की संख्या अच्छी-खासी बढ़ जाएगी। मृतकों के नाम बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। स्पष्ट है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं के इशारे पर ही सरकार बनेगी और बिगड़ेगी। ऐसे में भाजपा पूरी तरह से युवाओं पर फोकस कर रही है। खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेल विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।
 

गुप्त नवरात्र में रहा महिलाओं पर फोकस
भाजपा की महानगर इकाई का पूरा फोकस गुप्त नवरात्र में मुख्यमंत्री से महिला शक्ति को मिलवाने पर रहा। इसलिए हेलिपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान में महानगर में पार्षद का चुनाव लड़ चुकीं महिलाओं को मुख्यमंत्री से मिलवाया गया। इसका मकसद आगामी चुनावों में महिला नेतृत्व को आगे लाना और सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना रहा। मुख्यमंत्री ने भी महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के इस प्रयास की सराहना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed