फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cm photo upload create protest by people

WhatsApp पर CM योगी आदित्यनाथ की बेहद आपत्तिजनक पोस्ट, थाने में हंगामा

Fri, 24 Mar 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
cm photo upload create protest by people
सीएम योगी आदित्यनाथ

एक समुदाय के युवक ने सीएम आदित्यनाथ योगी के खिलाफ व्हॉट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी, जिसके बाद भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला साइबर सैल को ट्रांसफर कर दिया है। साइबर सैल ने जांच शुरू कर दी है। परतापुर थाना क्षेत्र के इंदिरापुरम निवासी मोहित ने बताया कि वह जलीकोठी निवासी एक उद्यमी के बनाए व्हॉट्सएप ग्रुप का सदस्य है। इसी ग्रुप में शामिल एक गैर समुदाय के युवक ने बुधवार रात करीब नौ बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का एक बेहद आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। साथ ही गलत टिप्पणी भी की। उसने इस पर आपत्ति जताते हुए ग्रुप में ऐसा फोटो न डालने की अपील की। आरोप है कि पोस्ट डालने वाले ने चैटिंग से धमकी दीं। बृहस्पतिवार सुबह मोहित ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

cm photo upload create protest by people
ये ही है ग्रुप एडमिन

मामला भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों तक पहुंच गया। दोपहर के समय व्यापारी मोहित, अमरदीप, आकाश भारद्वाज, आशीष, रोहित समेत भाजपा और हिंदू संगठन के नेता परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रुप पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट भी दिखाई। भाजपाई आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परतापुर पुलिस ने उन्हें बताया कि मामला साइबर सैल को भेजा जा रहा है, कार्रवाई जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed