यूपी के इस जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, सीएम ने किया कोविड अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन
- नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाया कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए 100-100 बेड के कोविड लेवल-1 और लेवल-2 अस्पताल का बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल उद्घाटन किया।
इस दौरान शामली एनआईसी में सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ संजय भटनागर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने जनपद के अधिकारियों से कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त कोविड लेवल-2 अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट कर और उन्हें बेहतर उपचार सुविधा दी जाए, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
कोविड अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहुत ही कम समय में कोविड-2 अस्पताल का निर्माण किया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। जनपद स्तरीय कोविड एल-2 अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब जनपद के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अन्य जनपदों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
मंडलायुक्त संजय कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में कांफ्रेस हॉल बनाकर मरीजों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि झिंझाना में चल रहे कोविड अस्पताल के मरीजों को जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
इस दौरान एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ डा. संजय भटनागर, सीएमएस डा. सफल कुमार, एसीएमओ डा. केपी सिंह, डा. सुशील कुमार, डा. नेतराम, डा. अशोक हांडा, डा. जगमोहन, डीपीएम आशुतोष आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल के पहले सीएमएस बने डा. सफल
शामली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जनपद में अभी तक एसीएमओ के पद पर तैनात डा. सफल कुमार को नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय का पहला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) नियुक्त किया गया है। डा. सफल कुमार कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी भी है।
गन्ना मंत्री ने सीएम योगी का जताया आभार
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्होंने 100-100 बेड के एल-1 और एल-2 अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन कर शामली की जनता को समर्पित किया है।
आज उत्तर प्रदेश कोविड-19 के सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला और सर्वाधिक बेड की उपलब्धता वाला राज्य भी है। शामली जैसे छोटे जनपद में 14 वेंटीलेटर होना मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को प्रकट करता है।