फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   club-60

जज्बे से जवां क्लब-60

Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
club-60
पार्क में काम करते क्लब के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
उम्र भले ही साठ के पार है पर जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं है। सामाजिक सरोकार इनका शगल है तो पर्यावरण संरक्षण के जरिये ये भविष्य के लिये कुछ करने की तमन्ना भी रखते हैं। कुछ ऐसे ही हैं सरकारी नौकरी से रिटायर क्लब-60 के सदस्य। शास्त्रीनगर एच ब्लॉक के टैगोर पार्क निवासी 14 रिटायर लोगों ने सकारात्मक सोच के साथ समाज हित में कुछ बेहतर करने के लिये क्लब-60 का गठन किया है।
विज्ञापन


क्लब के सचिव हरि विश्नोई का कहना है कि तनाव, कुंठा, क्रोध, निराशा, सनक और अवसाद जैसी समस्याओं को दूर करने के लिये हंसने-हंसाने की क्रियाओं पर विशेष जोर दिया जाता है। क्लब के सदस्यों के दिन की शुरुआत तड़के पांच बजे से होती है। एक घंटा मॉर्निंग वॉक के बाद छह से सात बजे तक योगासन और प्राणायाम की क्लास लगती है।
विज्ञापन


मनोरंजन से लेकर मदद तक
सुबह और शाम सात से आठ बजे तक बैठक कर क्लब के सदस्य अपनी एक्टिविटीज की प्लानिंग करते हैं। क्लब की मुख्य गतिविधियों में बैडमिंटन, भजन संध्या, महीने में एक बार सहभोज, जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ पर बुके देकर बधाई देना शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कोचिंग, शिक्षण सामग्री और ड्रेस का वितरण भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक सरोकारों का साथ
हरि विश्नोई ने बताया कि क्लब ने 20 मार्च को गौरैया दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता कराई। पक्षियों के लिए 101 घोंसले बनवाकर जगह-जगह लगवाए। अब क्लब जल संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है। वर्षा जल संचित करने के लिये टैगोर पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के साथ जुलाई में वन महोत्सव पर पौधरोपण कराएंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में पुस्तकालय बनवाने, दांतों की जांच के लिये निशुल्क शिविर लगवाने, निर्धन कन्याओं के विवाह में अनुदान, कुष्ठ रोगियों और अनाथ बच्चों की सहायता भी की जाएगी।

अब समाज के काम आ रहा तजुर्बा
क्लब में अलग-अलग सरकारी विभागों से रिटायर हुए लोग शामिल हैं। ये न सिर्फ अपनी नौकरी के ज्ञान और अनुभव का फायदा क्लब की भावी योजनाओं को पूरा करने में पहुंचाते हैं, बल्कि लोगों की अपने विभागों में आ रही दिक्कतों को दूर कराने का पूरा प्रयास करते हैं। गन्ना विभाग से क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पद से रिटायर हरि विश्नोई गन्ने पर अपने लंबे अनुभव का फायदा किसानों को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम पत्र-पत्रिकाओं में लेख लिखकर गन्ना किसानों तक जानकारी भेजते हैं।


नलकूप विभाग में रहे आरके शर्मा जल समस्याओं को निपटाने के साथ जल संरक्षण में मदद कर रहे हैं। एमडीए के भवन निर्माण और नक्शा विशेषज्ञ सुधीर शर्मा मकान, कार्यालय व कारखाने आदि बनाने से जुड़े सभी मुद्दे पल भर में सुलझा देते हैं। पीवीवीएनएल से रिटायर मुख्य अभियंता एसके सिंह, बैंक अधिकारी वीके कंसल, दर्शन विरमानी, ध्यानचंद गुप्ता, हरिमोहन मित्तल और आरके गुप्ता अपने-अपने विभागों में चक्कर काटने वाले लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed