फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cloudy all day, rain at night

Meerut News: दिनभर बादलों की चादर, रात को बारिश

Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, rain at night
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा छाया रहा। इससे धूप के तेवर नरम पड़ गए हैं। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के समय से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। हवा की गति भी सामान्य बनी हुई है। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 236 दर्ज किया गया। गंगानगर में 261, जयभीम नगर 210, पल्लवपुरम 235, बेगमपुल 212, दिल्ली रोड 221 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed