फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clouds of despair in the sky

आसमान पर छाए रहे मायूसी के बादल

Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
clouds of despair in the sky
मोदीपुरम। मानसून रूठने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, उमस से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को आसमान में कई बार बादल छाए परंतु हर बार मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

जून में वक्त से मानसून द्वारा दस्तक देने के बाद भी अच्छी बारिश का पश्चिमी उत्तर प्रदेश को इंतजार है। बारिश नहीं होने से तापमान एवं उमस में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों का बुरा हाल है। वहीं, अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक मध्य जुलाई के बाद अच्छी बारिश के आसार जता रहे हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 100 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में पॉल्यूशन का लेेवल
गंगानगर- 100
जयभीमनगर- 122
पल्लवपुरम- 96
तेजगढ़ी चौराहा- 105
वर्जन
मानसून की अच्छी बारिश नहीं होने से तापमान में वृृद्धि हो रही है। बारिश के बाद ही गर्मी और उमस से राहत मिल सकेगी।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed