फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cloth merchant's car catches fire, causing panic in the area

Meerut News: कपड़ा व्यापारी की कार में लगी आग, इलाके में मची अफरा तफरी

Thu, 23 Apr 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant's car catches fire, causing panic in the area
-सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोती वाले पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कपड़ा व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार कर जलने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मोती वाले पुल के पास के रहने वाले सालिम कपड़े का कारोबार करते हैं। रोजाना की तरह बुधवार रात घर के बाहर कार खड़ी कर सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह अचानक कार में आग लग गई। कार से निकल रही आग की लपटे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने व्यापारी को दी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटवाया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि प्रथम जांच में शॉर्ट सर्किट से लगना प्रकाश में आ रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed