Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cloth merchant attacked, seriously injured

Meerut News: कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant attacked, seriously injured
सरधना। घायल व्यापारी अमित गोयल। संवाद
सरधना। नगर में मंगलवार देर रात फैक्टरी से लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी अमित गोयल पुत्र सुशील गोयल की कमरानवाबान मोहल्ले में गोयल हैंडलूम के नाम से कपड़े की फैक्टरी है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह फैक्टरी से घर लौट रहा था। वह बेलदारान मोहल्ला स्थित चौड़ी सड़क पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खुद को घिरते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई अतुल गोयल की तहरीर पर पुलिस ने आर्थिन, भूरा और अतुल निवासी गढ़ी खटीकान, करन निवासी कहारान, विकास तालियान उर्फ देव निवासी गांव छुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी रोष है। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है, जिसे नियमानुसार नोटिस तामील कराकर छोड़ा गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


व्यापार मंडल ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। विरोध के बाद पुलिस ने दोबारा उसे हिरासत में लिया। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी वर्ग उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, राजीव जैन, शानू जैन ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed