{"_id":"60e614868ebc3e73775efd80","slug":"close-suspect-in-the-murder-of-hospital-owner-meerut-news-mrt546352718","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल मालिक की हत्या के मामले में करीबी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल मालिक की हत्या के मामले में करीबी पर शक
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर महावीरा अस्पताल के मालिक यशपाल सिंह की हत्या के मामले में करीबी पर पुलिस का शक गहराया है। सुपारी देकर यह हत्या कराई गई है। पुलिस ने शूटर की तलाश में गाजियाबाद में डेरा डाल दिया।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना पुलिस चौकी के पास पांच दिन पहले यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में यशपाल के चारों बेटों से पूछताछ की है, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है।
पुलिस को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। इसमें हत्या करने वाला आरोपी दिखाई दिया।
पुलिस का दावा है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई है और कराने वाला कोई और नहीं बल्कि परिवार का एक करीबी हो सकता है। पुलिस पड़ताल कर रही है। हत्या करने वाला शूटर गाजियाबाद तक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। इसको देखते हुए पुलिस ने शूटर की तलाश में गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। पुलिस का दावा कि शूटर ने फोन पर करीबी से बात नहीं की है। इसके चलते अभी असमंजस की स्थिति बनी है। शूटर की गिरफ्तारी के बाद हत्या कराने वाले मास्टरमाइंड के नाम उजागर किए जाएंगे। पुलिस की प्राथमिक जांच में अस्पताल का विवाद और रंजिश की स्थिति भी सामने आई है।