फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   climber deepak achive records

आर्मी के जवान दीपक कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
climber deepak achive records
आर्मी के जवान दीपक कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज
विज्ञापन

मुरादनगर (हरभजन सिंह)। जलालाबाद गांव के आर्मी के जवान पर्वतारोही दीपक कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। दीपक कुमार ने नौ दिन में पंद्रह चोटियां फतह कर तिरंगा झंडा फहराया था। गांव पहुंचने पर जवान का स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में आर्मी के जवान दीपक कुमार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जलालाबाद गांव निवासी दीपक कुमार आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात है, उनकी पोस्टिंग जम्मू सुगवान में है और सेना की माउंटिंग टीम का हिस्सा है। परिवार में मां अनीता देवी, पत्नी पिंकी, पुत्री छाया (6 वर्ष), पुत्र दक्ष (5 वर्ष) के अलावा भाई राहुल व बहन शालू, चीनू है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में आयोजित समारोह में दीपक कुमार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीपक कुमार ने बताया कि जल्द ही यह उपलब्धि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 से 23 अगस्त के बीच दीपक कुमार ने हिमाचल प्रदेश के भरतपुर स्थित माउंट युनुम की 20 हजार फीट की चढ़ाई तीन बजे शुरू की, मात्र सात घंटे में सुबह 10 बजे टीम ने चोटी पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 17 अगस्त को लद्दाख के 20 हजार 180 फीट ऊंचे पहाड़ मंटोक कांगकी पर और चार अन्य पहाड़ पर भी तिरंगा फहराया। 18 अगस्त को 19 हजार फीट ऊंचे पांच अलग पहाड़ों पर तिरंगा फहराया। 21 अगस्त को 20 हजार फीट ऊंचे पोलो गोंगोवा पहाड़ पर तिरंगा फहराया। 23 अगस्त को जुबटी पर्वत पर तिरंगा फहराया था। दीपक कुमार ने इस रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इन चोटियों पर फहरा चुके है तिरंगा
1 गोचाला सिक्किम
2 आदी कैलाश उत्तराखंड
3 वानाटॉप जम्मू कश्मीर
4 थलाई सागर उत्तराखंड
5 एलब्रुश यूरोप
6 मामूसटॉम कागरी जम्मू कश्मीर
7 किली मंजारों दक्षिणा अफ्रीका
8 नंदा देवी ईस्ट बेसकैप उत्तराखंड
9 माउंट कामेंट उत्तराखंड
10 माउंट भानोटी उत्तराखंड
11 माउंट दुर्गाकोट उत्तराखंड
12 थारकोट उत्तराखंड
13 सेंटपिंक उत्तराखंड
14 माउंट मकालू नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed