फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clerk absconding after taking 50 lakhs of students fees in Meerut Public School

मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला 

Mon, 18 Oct 2021 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 01:36 PM IST
सार

मेरठ पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने कुछ दिन पहले फीस जमा न करने वाले बच्चों के अभिभावकों का नोटिस भेजे थे। इस पर अभिभावकों ने प्रबंधन से बताया कि वह तो पूरी फीस पहले ही जमा कर चुके हैं। जब जांच पड़ताल की गई तो स्कूल क्लर्क द्वारा किए गए बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ। दरअसल, क्लर्क छात्र छात्राओं की फीस के 50 लाख रुपये लेकर फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
clerk absconding after taking 50 lakhs of students fees in Meerut Public School
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ पब्लिक स्कूल (एमपीएस) का क्लर्क  छात्र-छात्राओं की फीस के 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। क्लर्क अभिभावकों से फीस के पैसे अपने निजी खातों में डलवाता रहा। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए नोटिस भेजा तो मामले का खुलासा हुआ। अब रविवार को स्कूल के प्रबंध संचालक (एमडी)विक्रजीत सिंह ने क्लर्क श्रुतिधर त्रिपाठी और उसके सहयोगी पारितोष त्रिपाठी के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। क्लर्क फरार हो गया है और पुलिस जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ पब्लिक स्कूल की वेस्ट एंड रोड स्थित मुख्य शाखा में क्लर्क/ कार्यालय अधीक्षक श्रुतिधर को प्रबंधन ने ऑनलाइन फीस जमा करने की जिम्मेदारी दी थी। वह 20 वर्षों से स्कूल में काम कर रहा था।
विज्ञापन


प्रबंधन का आरोप है कि श्रुतिधर त्रिपाठी ने षड्यंत्र रचा और अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की स्कूल फीस अपने निजी बैंक खातों में गूगल पे, पेटीएम के जरिए जमा कराता रहा। इस काम के लिए श्रुतिधर ने पारितोष के साथ सदर बाजार में कंप्यूटर सेंटर खोल रखा था। अभिभावकों से फीस ऑनलाइन फीस वसूलने का काम इसी सेंटर से चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी कांड पर आक्रोश: पश्चिमी यूपी में बारिश के बावजूद रेल रोकने पहुंचे किसान, पुलिस बल तैनात

अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुल गया मामला 
कुछ दिन पहले प्रबंधन ने फीस जमा न करने वाले बच्चों के अभिभावकों का नोटिस भेजे। इन अभिभावकों ने प्रबंधन से मिलकर बताया कि वह तो पूरी फीस पहले ही जमा कर चुके हैं। उन्होंने इसकी रसीदें भी दिखाईं। प्रबंधन ने जांच कराई तो पता चला कि अभिभावकों से कुछ खातों में पैसे डलवाकर उन्हें फर्जी रसीदें दी गई थीं।

स्कूल के एमडी का आरोप है कि श्रुतिधर और पारितोष ने बच्चों के अभिभावकों से 50 लाख रुपये वसूले। आरोपी से बात की गई तो पहले उन्होंने पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में स्कूल छोड़कर चले गए। प्रबंधन ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी हुआ फरार
इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि एमपीएस (मुख्य विंग) के प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने श्रुतिधर और पारितोष पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी फरार है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed