फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clear Weather in Meerut: Bright Sun, Calm Winds, Temperature May Rise by 2°C

Meerut Weather Today: हवा धीमी-मौसम रहा साफ, सुबह से निकली तेज धूप, बारिश के आसार

Mon, 08 Sep 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

मेरठ में सोमवार सुबह से धूप खिली रही और हवा शांत रही। दिन का तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की संभावना बनी हुई है और 20 सितंबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी।

विज्ञापन
Clear Weather in Meerut: Bright Sun, Calm Winds, Temperature May Rise by 2°C
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी का एहसास भी बढ़ा। दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन उससे पहले बारिश का सिलसिला जारी है। सितंबर के पहले सप्ताह में ही मानसून की बारिश का आंकड़ा 200 मिमी के ऊपर पहुंच चुका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई है और इससे गन्ना व धान की फसल को विशेष लाभ मिला है। सोमवार को भी कभी तेज धूप तो कभी आसमान पर हल्के बादल छाए दिखाई दिए।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि अगले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है और फिलहाल बारिश की संभावना बनी हुई है। धीरे-धीरे बारिश का दौर कम होगा और 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed