Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive launched for Diwali; religious sites will also be cleaned.

Meerut News: दिवाली पर चला स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों की भी होगी सफाई

Fri, 06 Nov 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched for Diwali; religious sites will also be cleaned.
कस्बे में सफाई के बाद चुने से बाजार का संकेतक बनाते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दिवाली के मद्देनजर कस्बे में नगर पंचायत ने स्वच्छता और जनसुविधाओं के लिए विशेष अभियान चलाया है। त्योहारों के दौरान बाजार और प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज हो गई हैं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने बाजार और प्रमुख मार्गों पर सफाई की। सफाई के बाद चूने और मिट्टी से संकेतक व पट्टियां बनाई गई। नगर पंचायत बाजार को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयास कर रही है। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हजारों लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर सफाई बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। दिवाली पर कस्बे के धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। त्योहारों के दौरान और उनके समाप्त होने के बाद भी सफाई व्यवस्था जारी रहेगी। नगर पंचायत का लक्ष्य है कि लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जनसुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed