फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive conducted at the municipal office.

Meerut News: पालिका कार्यालय में चला सफाई अभियान

Tue, 06 Oct 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted at the municipal office.
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका में स्वच्छ कार्यालय थीम पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के तहत पालिका परिसर में कार्यालय के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

अभियान नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर चलाया गया। सफाई पटल प्रभारी मुनीश कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह 9:00 बजे से अभियान शुरू किया। पालिका कार्यालय के सभी पटल, हॉल, अब्दुल कलाम सभागार और एसबीएम सेल की गहन सफाई की गई। झाड़ू-पोंछा लगाने के साथ जाले और पंखों की सफाई तथा अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था, कचरे का पृथक्करण, शौचालयों की सफाई और सेनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि अभियान की गतिविधियों की जियोटैग फोटो और वीडियो लेकर स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed