फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive conducted and saplings planted at CHC Daurala.

Meerut News: सीएचसी दौराला में चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

Fri, 12 Jun 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted and saplings planted at CHC Daurala.
दौराला- सीएचसी दौराला पर पौधारोपण करते भाजपाई। स्रोत: स्वयं
दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौराला में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। देश हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के साथ-साथ विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनिंदर पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, हरेंद्र, देवेंद्र पाल, रवि, जॉन, सुरेंद्र, विक्रांत, सूरज, प्रशांत, डॉ. सचिन चौधरी, डॉ. ज्योति, इंजीनियर विनीत विहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed