फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive carried out from main roads to religious places

Meerut News: मुख्य मार्गों से लेकर धार्मिक स्थलों तक चला सफाई अभियान

Tue, 03 Mar 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out from main roads to religious places
सरधना। होली पर्व के मद्देनज़र नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। होली पर्व के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम के आदेश पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

अभियान के तहत होलिका दहन स्थलों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और चौराहों पर विशेष रूप से साफ-सफाई कराई गई। इसके अलावा नालों की सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पूरे नगर क्षेत्र में निर्बाध शुद्ध पेयजल आपूर्ति, समयबद्ध कूड़ा निस्तारण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी नागरिक अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में पालिका का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed