फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cleaning of water treatment plant in Meerut started, Amar Ujala raised the issue prominently

खबर का असर: मेरठ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरू, अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

Wed, 04 Nov 2020 10:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
cleaning of water treatment plant in Meerut started, Amar Ujala raised the issue prominently
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सिल्ट सफाई शुरू - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिनभर चले गतिरोध के बाद मंगलवार शाम को भोला की झाल स्थित 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू हो गया। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से तेजी से सफाई का काम किया जाएगा। इसके अलावा प्लांट की मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि प्लांट विशेषज्ञों ने 15 दिन के अंदर प्लांट चलने पर संशय जताया है।

विज्ञापन


भोला की झाल पर बने नगर निगम के 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन और रखरखाव जल निगम की नागर कार्य इकाई के जिम्मे हैं। नागर कार्य इकाई इस कार्य को आउटसोर्स फर्म टीएल इंफ्रा के माध्यम से कराती है।
विज्ञापन


नगर निगम इसके लिए हर तिमाही 81.50 लाख रुपये का भुगतान करती है। प्लांट निरीक्षण में मिल रही अनियमितताओं और अमर उजाला द्वारा किए गए एक के बाद एक खुलासे के बाद नगर निगम ने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का भुगतान रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़े-बड़े खुलासे कर चुकीं 'ASP टिंकी' की मौत, अफसर हुए भावुक, देखिए तस्वीरें

इस पर जल निगम ने हर साल नहर बंदी के दौरान होने वाली प्लांट की वार्षिक सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से छापा तो सोमवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को बुलाकर मंगलवार से सफाई शुरू कराने के  निर्देश दिए थे। 

मंगलवार को शाम पांच बजे तक आउटसोर्स फर्म ने काम शुरू नहीं कराया। फर्म प्रतिनिधियों ने भुगतान नहीं होने के चलते सफाई कार्य से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद नगर निगम ने शाम तीन बजे 81.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद ही शाम छह बजे से सेटलिंग बेसिन की सिल्ट सफाई के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी पहुंचे।

जल निगम की नागर कार्य ईकाई के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि शाम से सिल्ट सफाई शुरू करा दी है। बुधवार से काम में तेजी आएगी। वहीं नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि 15 दिन में प्लांट चालू करने के लिए कहा गया है। कार्रवाई से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed